Protest संजय निषाद के विवादित बयान पर क्षत्रिय करणी सेना का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, बर्खास्तगी की मांग
ग्रेटर नोएडा, 09 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद के बलिया जनपद को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन (Protest) किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम वेद प्रकाश पांडे को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा।
क्षत्रिय करणी सेना के नोएडा महानगर अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने कहा, “बलिया वो पावन धरती है जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडे को जन्म दिया। ऐसे गौरवशाली जनपद के बारे में मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी क्षत्रिय समाज सहित पूरे प्रदेश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। लोकतंत्र में मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संयमित भाषा की उम्मीद की जाती है।
”प्रदेश प्रवक्ता विपिन सिंह सूर्यवंशी ने चेतावनी दी, “यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो क्षत्रिय करणी सेना पूरे उत्तर प्रदेश में उग्र आंदोलन (Protest) करने को मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी योगी सरकार की होगी।
”ज्ञापन में रखी गईं मुख्य मांगें:
- मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान की न्यायिक जांच कराई जाए
- सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए
- संवैधानिक मर्यादा भंग करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो
प्रदर्शन (Protest) में जोगिंदर, शैलेंद्र, निक्कू राजा, सूरज, शिवम, सोनू, मोहित, आकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “संजय निषाद माफी मांगो”, “क्षत्रिय समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं” जैसे नारे लगाए।
क्षत्रिय करणी सेना ने साफ कहा है कि तय समय-सीमा में कार्रवाई न हुई तो प्रदेश भर में बड़ा (Protest) आंदोलन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

