Protest विनायक ग्रुप पर मजदूरों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, ₹1.30 करोड़ बकाया भुगतान की मांग
ग्रेटर नोएडा Protest, 18 अगस्त 2025: मैसर्स- श्री विनायक ग्रुप बिल्डर के सह संस्थान मैसर्स- विनायक एक्सपो प्लाजा लिमिटेड द्वारा प्रवासी मजदूरों के ₹1,30,17,000 के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के बैनर तले मजदूरों ने ग्रेटर नोएडा में विनायक ग्रुप के कार्यालयों पर जोरदार धरना-प्रदर्शन Protest किया। यह प्रदर्शन विनायक प्लाजा, एएम-1, अंसल गोल्फ लिंक-1, द्वितीय मंजिल, पी-2 और विनायक एक्सपो प्लाजा, नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।

सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मजदूरों ने बताया कि 1 फरवरी 2022 से 31 दिसंबर 2023 तक मैसर्स- साई कंस्ट्रक्शन के माध्यम से किए गए कार्य का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। शर्मा ने कहा कि यूनियन ने इस मामले में अपर/सहायक श्रमायुक्त को लिखित शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद श्रम विभाग में वार्ता बुलाई गई। हालांकि, प्रबंधकों के अड़ियल रवैये के कारण कोई समाधान नहीं निकला, जिसके चलते मजदूरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने मजदूरों के समर्थन में कहा कि किसान सभा उनकी लड़ाई में साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदर्शन में सीटू जिला सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, जिला कमेटी सदस्य सुखलाल, किसान सभा नेता नितिन चौहान, सीशांत भाटी, और सुरेंद्र पाल सिंह ने भी मजदूरों का हौसला बढ़ाया।
पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और 22 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे दोनों पक्षों के बीच वार्ता के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। यूनियन नेताओं ने विनायक ग्रुप के प्रबंधकों को चेतावनी दी कि यदि वार्ता में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
Table of Contents
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

