नोएडा में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम: Environment पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम
नोएडा, 9 जुलाई 2025: इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) नोएडा सेंटर ने अपने सेक्टर 29 परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया। भारत सरकार के महा अभियान 2025 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में Environment पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया,इस विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ “एक पेड़ माँ के नाम” की प्रेरणादायक पहल के तहत पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. तानिया सिंह, डीन एकेडमिक्स, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, और ब्रिगेडियर वीके टंडन थे। आईईटीई नोएडा सेंटर के अध्यक्ष और इसरो के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक जीपी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, “आईईटीई का लक्ष्य न केवल तकनीकी प्रगति है, बल्कि पर्यावरणसंरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी है।
“कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर डॉ. शैलेश मिश्रा के संबोधन से हुई, जिन्होंने वृक्षारोपण की पर्यावरणीय महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “वृक्ष ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण कम करते हैं और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में सहायक हैं। ” डॉ. मिश्रा ने आईईटीई को अमरुद, आंवला, अनार और रुद्राक्ष के पौधे भेंट किए, जिन्हें अतिथियों और सदस्यों ने मिलकर रोपा।

पौधों के चयन के पीछे के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए डॉ. मिश्रा ने बताया कि रुद्राक्ष का पौधा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है, आंवला औषधीय गुणों के प्रचार के लिए, जबकि अनार और अमरुद जैव विविधता को बढ़ाने और पक्षियों व तितलियों को आकर्षित करने के लिए चुने गए। ये पौधे परागण और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. तानिया सिंह ने कहा, “यह कार्यक्रम हमें Environment पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी याद दिलाता है। हमें भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना होगा।” ब्रिगेडियर वीके टंडन ने सामूहिक प्रयासों और पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कर्नल एचके त्रिवेदी, मिस्टर एचएन सिसोदिया, नाइलेट और आईईटीई के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा। आईईटीई नोएडा सेंटर ने भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर Environment सुनिश्चित किया जा सके।
Table of Contents

