प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा
शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, कई केंद्रीय
मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार
को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
गंगा सप्तमी के मौके पर मां गंगा को नमन करने के उपरांत प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल काल
भैरव के दर पर पहुंचे। वहां उनसे अनुमति-आशीर्वाद लेकर वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां
उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ से एवं मंगलवार को काल भैरव बाबा से लोकसभा
चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद भी मांगा।
वाराणसी संसदीय सीट पर मोदी ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की
थी।

