Press Club प्रेस क्लब की संगोष्ठी में समाज में विश्वास निर्माण पर मीडिया और प्रशासन की भूमिका पर चर्चा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा सोमवार को ‘समाज में विश्वास निर्माण: मीडिया और प्रशासन की भूमिका’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव, वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री और गलगोटिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों की सत्यता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों को तथ्यों की गहन जांच के बाद ही समाचार प्रकाशित करना चाहिए, ताकि समाज में अविश्वास न फैले। उन्होंने पत्रकारों को “सुपरमैन” की संज्ञा दी और पत्रकारिता के छात्रों को भविष्य का सुपरमैन बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र 75 वर्षों से मजबूत है, जो प्रशासन और पुलिस की विश्वसनीयता को दर्शाता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि प्राधिकरण नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक ढांचा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह ने पत्रकारों से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि खबर की शुरुआत और अंत तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। वहीं, विनोद अग्निहोत्री ने पत्रकारिता को सत्य और तथ्य के पक्ष में खड़ा रहने की सलाह दी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष आदेश भाटी ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य प्रशासन, मीडिया और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने पारदर्शिता और सकारात्मक संवाद को प्रेस क्लब की प्राथमिकता बताया।कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, पत्रकार और पत्रकारिता के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

