President Draupadi Murmu ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महिलाओंके नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है।श्रीमती मुर्मु ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदनअधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण महिलाओं केसशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकामिशन के अंतर्गत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है। देश की10 करोड़ से भी अधिक महिलाओं को इसके साथ जोड़ा गया है।

President Draupadi Murmu
इन्हें कुल नौ लाख करोड़ रुपये सेअधिक की राशि बैंक के माध्यम से वितरित की गई है।उन्होंने कहा, “मेरी सरकार का लक्ष्य देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। आज एक करोड़पंद्रह लाख से भी अधिक लखपति दीदी एक गरिमामय जीवन जी रही हैं। इनमें से लगभग 50 लाखलखपति दीदी बीते छह महीने में बनी हैं। ये महिलाएं एक उद्यमी के रूप में अपने परिवार की आयमें योगदान दे रही हैं।”राष्ट्रपति ने कहा कि सभी को बीमा उपलब्ध कराने की भावना के साथ कुछ महीने पूर्व ही बीमासखी अभियान भी शुरू किया गया है।
बैंकिंग और डिजी पेमेंट सखियाँ दूर दराज के इलाक़ों में लोगोंको वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कृषि सखियाँ प्राकृतिक खेती को
बढ़ावा दे रही हैं और पशु सखियों के माध्यम से पशुधन मज़बूत हो रहा है।उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण का माध्यम बनीहै। यह इस संसद के लिए गौरव का विषय है कि बड़ी संख्या में भारत की बेटियां लड़ाकू विमान उड़ाही हैं, पुलिस में भर्ती हो रही हैं और कॉरपोरेट कंपनियों का नेतृत्व भी कर रही हैं। सरकार केनिर्णय के बाद बालिकाओं की भर्ती राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
में भी महिला कैडेट्स की भर्ती शुरू हो गई है।
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि बेटियाँ ओलंपिक में पदक लाकर देश को भी गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंनेकहा, “मैं भारत की संसद के माध्यम से देश की नारी-शक्ति को विशेष बधाई देती हूं।”
http://Mahakumbh हादसे की जांच : न्यायिक आयोग ने शुरू किया काम
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm