flower show चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर खिलेगा ‘कैलेंडुला’, ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी तेज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस बार शहर को फूलों से सजाने जा रहा है। आगामी पुष्प प्रदर्शनी flower show को लेकर शहर के चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’ लगाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस बार पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर कैलेंडुला तय किया गया है।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्यान विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों को एडॉप्शन पर लेने वाली एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन एजेंसियों ने गोलचक्कर, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज एडॉप्ट किए हैं, वे वहां अगले पांच दिन में कैलेंडुला के पौधे लगाएं, ताकि फरवरी में होने वाली प्रदर्शनी से पहले फूल खिल सकें।

प्रधान महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को सिटी पार्क में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी flower show से पहले शहर में भी थीम फ्लावर नजर आना चाहिए। इसके लिए उद्यान विभाग की टीम नियमित निगरानी करेगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
संदीप चंद्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में कुल 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। सभी एजेंसियों को तय समय में कैलेंडुला पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में उप महाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार और अजित भाई पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) पहलवानों की सबसे बड़ी जंग के लिए हो जाइए तैयार!

