होली से पहले निलम्बित कर्मचारियों को बहाल की तैयारी

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े आंदोलनकारी निलम्बित
कर्मचारियों को होली से पहले बहाल करने की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निलम्बित
कर्मचारियों के बहाली के लिए उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन से फोन से वार्ता की है। एके शर्मा के
वार्ता से विद्युत विभाग के विभिन्न संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।


बीते वर्ष 2023 के मार्च माह में विद्युत कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों 19 वर्ष की सेवा के बाद तीन
प्रमोशन बराबर वेतनमान, निर्धारित चयन प्रक्रिया में चेयरमैन प्रबन्ध निदेशक जैसे पदों का चयन करने,
बिजली कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने, पावर सेक्टर इम्प्लॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने
को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। तभी मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कर्मचारी नेताओं ने
वार्ता की थी लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी।


ऊर्जा मंत्री के आदेश पर ही आंदोलनकारी 123 कर्मचारियों को चिन्हित कर निलम्बित किया गया था।
जिसमें 79 कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से मिलकर माफीनाम दिया था और उनके निलम्बन को


विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश संगठनमंत्री मोहम्मद इलियास ने बताया कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चार
कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया था। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि के रुप में उन्होंने अपनी
बात रखी थी। जिसके बाद तमाम बिन्दुओं पर बात बन गयी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चेयरमैन से
फोन से वार्ता कर निलम्बित कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश दिया।

Related posts

Leave a Comment