Police सेक्टर 20 पुलिस ने 1 घंटे में सुलझाई ज्वेलरी चोरी की गुत्थी, पड़ोसी दुकानदार गिरफ्तार

Police

Police सेक्टर 20 पुलिस ने 1 घंटे में सुलझाई ज्वेलरी चोरी की गुत्थी, पड़ोसी दुकानदार गिरफ्तार

Police नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंदिरा मार्केट, सेक्टर 27 में स्थित आरके ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात को महज 1 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर सुंदर को गिरफ्तार किया है, जो ज्वेलरी दुकान के पड़ोस में पूजा सामग्री की दुकान चलाता है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की गई ज्वेलरी और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

Police
Police गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की रात को आरके ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई। दुकान मालिक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि चोर ने दुकान में वेंटिलेशन के लिए बनी छोटी खिड़की का इस्तेमाल कर अंदर प्रवेश किया था। आरोपी सुंदर ने इसी खिड़की के जरिए दुकान में घुसकर सोने की अंगूठियां, कान की बालियां, मंगलसूत्र और चेन समेत कीमती ज्वेलरी चुराई और फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 घंटे के भीतर सुंदर को गिरफ्तार कर लिया।

police
police ने आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की गई ज्वेलरी बरामद

 

उसके कब्जे से चोरी की पूरी ज्वेलरी, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि सुंदर को ज्वेलरी दुकान की वेंटिलेशन विंडो की जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

 

Related posts

Leave a Comment