पुलिस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड मां के नाम) के उपलक्ष्य पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया वृक्षारोपण, हरियाली के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता।

नोएडा, 05 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, सूरजपुर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

पुलिस वृक्षारोपण

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त रवि शंकर निम, अपर पुलिस उपायुक्त आर.के. गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान कदम्ब, अमलतास, कचनार, कंजी, अशोक, जामुन और गुलमोहर जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

 

पुलिस वृक्षारोपण

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। सभी अधिकारियों और कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

 

पुलिस वृक्षारोपण

गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह प्रयास समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Related posts

Leave a Comment