होली (Holi) पर पुलिस हाई अलर्ट: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ग्राउंड निरीक्षण

(Holi)

होली (Holi) पर पुलिस हाई अलर्ट: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ग्राउंड निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा/नोएडा। होली (Holi) पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने सोमवार को व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

(Holi)
सामाजिक लोगों से संवाद करती पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह

उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र व पुलिस बल के साथ ग्रेटर नोएडा जोन के थाना दादरी व जारचा तथा सेन्ट्रल नोएडा जोन के थाना बादलपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

(Holi)
(Holi) की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए CP

सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु
संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी
ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता के निर्देश शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पीआरवी वाहनों के माध्यम से प्रभावी गश्त व नियमित पेट्रोलिंग

(Holi)
भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आम लोगों से संवाद करते CP

पुलिस कमिश्नर ने थाना कार्यालयों में संभ्रांत व स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया और सभी से होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

(Holi)
थाना परिसर में सामाजिक लोगों से संवाद करते CP

मौजूद रहे अधिकारी
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार, एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आर.के. गौतम सहित संबंधित एसीपी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(Holi)
(Holi) की सुरक्षा के संबंध में पुलिसकर्मी को ब्रीफ करते हुए CP

होली को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment