PM Modi ने देशवासियों की दी नए साल की शुभकामनाएं

PM Modi देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोशके साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नए साल के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,उपराष्ट्रपति, PM Modi, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ औरराहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी को नव वर्ष कीहार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसरपर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनानेके लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।

वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर पोस्ट किया, “2025 में प्रवेश करते समय सभीनागरिकों को हार्दिक बधाई। यह हमारे गणतंत्र की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह वर्ष हमारेसंविधान की शताब्दी की अंतिम तिमाही में प्रवेश का प्रतीक है। 2047 में विकसित भारत की ओरबढ़ते हुए, हमारे संविधान निर्माताओं के सपने को साकार करने के लिए खुद को फिर से समर्पितकरने का समय है। सभी को एक सुखद और उद्देश्यपूर्ण नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं!”
PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “2025 की शुभकामनाएं। यहवर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अच्छा स्वास्थ्यऔर समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक्स पोस्ट में कहा, “आप सभी को नववर्ष कीहार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियांलेकर आए।”वहीं, यूपी के सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, “डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणीराज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं सेप्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार कीयोजनाओं का लाभगरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। ‘नए भारत का नयाउत्तर प्रदेश’ विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है।पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् -2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के मार्ग पर ले जाने केडबल इंजन सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।”

बिहार के सीएम ने पोस्ट किया, “नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवंशुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नववर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भावएवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार केनिर्माण का संकल्प पूरा होगा।”
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को नए साल कीशुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यहसाल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगल कामना है।”राजनाथ सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भी लोगों को नए साल कीशुभकामनाएं दी।

पूर्व सीएम एक्स पर पोस्ट में कहा, “देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयोंतथा उनके परिवार के लोगों को नये साल 2025 की हार्दिक बधाई एवं सुख-शांति, समृद्ध और मंगलजीवन की ढेरों शुभकामनाएं। सभी मेहनतकश लोगों का जीवन संघर्ष सफल होकर उनकी ज़िन्दगी कोख़ुश व ख़ुशहाल बनाए, यही कुदरत से कामना।”

Related posts

Leave a Comment