संत शिरोमणि रविदास को उनकी 648 वीं जयंती पर प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने नमन किया। PM Modi ने उन्हें समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का पथ-प्रदर्शकबताया। संत रविदास की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एकवीडियो साझा किया। इस वीडियो में पीएम मोदी उनकी आरती करते दिख रहे हैं।
PM Modi ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पूज्य संत गुरु रविदास जी को उनकी जन्म-जयंती पर सादरनमन और वंदन। समाज से भेदभाव के उन्मूलन के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।सेवा, सौहार्द और भाईचारे की भावना से भरे उनके संदेश समाज के कमजोर और वंचित वर्गों केकल्याण के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।”इस वीडियो में PM Modi संत रविदास की एक प्रतिमा पर पुष्पार्पण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।पीएम मोदी कह रहे हैं, “संत रविदास सबके हैं और सब संत रविदास के हैं। रविदास जी उस भक्तिआंदोलन के संत थे जिसने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी।

PM Modi
रविदास जीने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का कामकिया था। ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव के खिलाफ उन्होंने उस दौर में आवाज उठाई थी। उन्होंनेसमता और समरसता की शिक्षा भी दी। उन्होंने हमेशा दलितों और वंचितों की विशेष चिंता भी की।आज हमारी सरकार रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ा रही है। सरकार सबकी है। सरकार कीयोजनाएं सबके लिए हैं। मैं देश और दुनियाभर के सभी लोगों को संत रविदास की जयंती कीशुभकामनाएं देता हूं।”
वीडियो में आगे PM Modiखड़ताल बजाते हुए और संत रविदास के गीत गाते, उनकी आरती करतेऔर पैर छूकर माल्यार्पण करते भी दिख रहे हैं।
http://Muradabad शादी में विषाक्त भोजन खाने के बाद करीब 40 लोग बीमार
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm