Plantation 105 मीटर रोड पर प्राधिकरण ने रोपे 500 बसंत रानी के पौधे

Plantation

Plantation 105 मीटर रोड पर प्राधिकरण ने रोपे 500 बसंत रानी के पौधे

Plantation ग्रेटर नोएडा, 29 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को 105 मीटर रोड पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी गिरीश कुमार झा ने उद्यान विभाग की टीम, ऐक्टिव सिटीजन टीम और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विप्रो के पास रोड के दोनों किनारों और सेंट्रल वर्ज पर टैबेबुइया रोजिया (बसंत रानी) प्रजाति के करीब 500 पौधे लगाए।

Plantation
Plantation

ये पौधे बसंत के महीने में गुलाबी फूलों से सजते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को हरियाली और स्वच्छता से युक्त बनाने के लिए प्राधिकरण का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे भी पौधरोपण में सहयोग करें और शहर को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

Plantation
Plantation

इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक नथोली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया, मैनेजर मिथलेश कुमार, ऐक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी और आलोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment