Greater noida, दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। पंडालबनाने का कार्य लगभग सभी जगह पूरा हो चुका है। शहर में टैक्जोन-4 स्थिति तिकोना पार्क, गौरसिटी वन स्थित दादा-दादी पार्क कालीबाड़ी और सेक्टर पाई वन स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजाका आयोजन किया जाएगा। यहां होने वाली Dandiya Night का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमेंलोग भजनों पर डांडिया करेंगे।

Dandiya Night
टैक्जोन-4 स्थित तिकोना पार्क में Dandiya Night को और मनोरंजकबनाने के लिए भजन गायक रामकुमार लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे। ग्रेनो वेस्ट वेलफेयर फाउंडेशनद्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। दुर्गा पूजामहोत्सव 7 अक्तूबर से शुरू होकर 13 अक्तूबर तक चलेगा। संस्था के सदस्य आशीष दुबे ने बतायाकि 7 अक्तूबर से दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू होगा। रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किएजाएंगे। 10 अक्तूबर को Dandiya Night का भव्य आयोजन किया जाएगा। यहां भजन गायक रामकुमारलक्खा भजन गाएंगे। इनके गीतों पर लोग Dandiya Night का लुफ्त उठाएंगे।
साथ ही बच्चों के लिएमेला लगवाया जा रहा है।असम के बांस से बनाया गया भव्य पंडालग्रेनो वेस्ट के दादा दादी पार्क में भी गौर सिटी बंगाली कल्चरल एसोसिएशन द्वारा दुर्गा पूजा काआयोजन कराया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पंडाल बनाने का कार्य तेजी के साथ चलरहा है, जो लगभग पूरा हो चुका है। पंडाल बनाने के लिए असम से बांस मंगवाए गए हैं। संस्थान के
अध्यक्ष राज सेन ने बताया कि 7 अक्तूबर से दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू होगा। दुर्गा पूजा के लिएमाता की भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है। जिसका कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है।
13 अक्तूबरतक धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 13 अक्तूबर को महिलाओंद्वारा सिंदूर खेला जाएगा।
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma