दशहरा, दीपावली और छठ पर घर जाने वालों को किसी भी ट्रेन में
कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पूर्व दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ है। इस दिशा
लगभग सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। इस स्थिति में त्योहार विशेष ट्रेनें ही एक मात्र सहारा है।
उम्मीद है जल्द रेलवे विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करेगा। दशहरा के समय दिल्ली से कोलकाता व रांची
जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में जगह नहीं है। 14 से 19 अक्टूबर तक रांची राजधानी, रांची सुपरफास्ट व
झारखंड एक्सप्रेस वातानुकूलित (एसी) श्रेणी में कुछ सीटें बची हुई हैं,
लेकिन 20 अक्टूबर के बाद किसी ट्रेन में जगह नहीं है।
स्लीपर क्लास में तो 10 अक्टूबर के बाद ही अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची है।