कासना में कम निवेश पर फैक्टरी लगाने का मौका

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने
कासना में बहुत कम निवेश में उद्यमियों को फैक्टरी लगाने का अवसर दिया है। यूपीसीडा फ्लैटेड
फैक्टरी (बहुमंजिला फैक्टरी) को किराये पर देगा। उद्यमियों को यहां प्लग एंड प्ले की सुविधा मिलेगी।
उद्यमी आवंटन कराने के बाद उत्पादन शुरू कर सकते हैं। यूपीसीडा ने कासना में फ्लैटेड फैक्टरी बनाई
है।

फ्लैटेड फैक्टरी भूतल के साथ दो तल की है। इन बहुमंजिला फैक्टरी को किराये पर देने की योजना
बनाई गई है। नीलामी के जरिए इनको किराये पर दिया जाएगा। यूपीसीडा भूतल के दो हॉल को किराये
पर देगा।

इनका क्षेत्रफल 4853 वर्ग फीट है। प्रथम तल पर चार हॉल हैं। इसमें प्रत्येक का क्षेत्रफल 2426
वर्ग फीट है, जबकि दो हाल का क्षेत्रफल 4853 वर्ग फीट रखा गया है। इसी तरह द्वितीय तल में आठ
हॉल हैं। प्रत्येक हॉल का क्षेत्रफल करीब 2426 वर्ग फीट रखा गया है। छोटे हाल का रिजर्व किराया
36500 रुपये प्रति माह और बड़े हॉल का किराया 73000 रुपये प्रति माह रखा गया है।


19 जनवरी को नीलामी के जरिये किराये पर देंगे
यूपीसीडा इन फैक्टरी को किराये पर देगा। इसके लिए नीलामी की जाएगी। योजना में 10 जनवरी तक
आवेदन किए जा सकते हैं।

19 जनवरी को नीलामी के जरिये फैक्टरी को किराये पर दिया जाएगा।
अफसरों का कहना है कि बहुत कम निवेश में उद्यमी अपनी औद्योगिक इकाई लगा सकते हैं। यहां पर
सभी जरूरी सुविधाएं हैं।

Related posts

Leave a Comment