यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में NTPC का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

NTPC

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में NTPC का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर 2025: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में एनटीपीसी NTPC का स्टॉल एक बार फिर आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। “एनटीपीसी NTPC की 50 वर्षीय यात्रा” थीम पर आधारित इस स्टॉल का उद्घाटन मुख्य अतिथि गौतम देब, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एवं कार्यकारी निदेशक (पीएम) ने किया।

NTPC
NTPC स्टॉल का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि

इस अवसर पर चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

NTPC
NTPC – चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख

NTPC एनटीपीसी का स्टॉल संगठन की गौरवशाली 50 साल की यात्रा, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित कर रहा है। स्टॉल में वीआर गेम्स, काइनेटिक वॉल, फ्लिपबुक और इंटरएक्टिव पैडल क्विज़ जैसे आधुनिक और रोचक फीचर्स आगंतुकों को अनूठा अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

NTPC
NTPC स्टॉल में वीआर गेम्स का आनंद लेते आगंतुक

इसकी भव्य साज-सज्जा और आकर्षक प्रस्तुति ने इसे दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय बनाया है। गौतम देब ने स्टॉल का अवलोकन कर एनटीपीसी की उपलब्धियों और प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने एनटीपीसी दादरी द्वारा प्रदर्शनी में किए गए योगदान को भी सराहा। गौरतलब है कि एनटीपीसी दादरी लगातार तीसरे वर्ष एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र की ओर से इस प्रतिष्ठित ट्रेड शो में स्टॉल का आयोजन कर रहा है, जो इसकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता को दर्शाता है।

NTPC
NTPC-स्टॉल

यह स्टॉल न केवल एनटीपीसी की तकनीकी और पर्यावरणीय प्रगति को उजागर कर रहा है, बल्कि आगंतुकों को संगठन की विरासत और भविष्य की योजनाओं से भी रूबरू करा रहा है।

ये भी पढ़ें…….

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment