NTPC एनटीपीसी दादरी में राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

NTPC

NTPC एनटीपीसी दादरी में राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

दादरी, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर NTPC एनटीपीसी दादरी में राष्ट्रीय एकता दिवस का सफल आयोजन महाराणा प्रताप स्टेडियम, विद्युतनगर में किया गया। कार्यक्रम में एकता शपथ और एकता दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
NTPC
NTPC
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) रहे। उनके साथ श्री ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एन. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (यूएफएससी), विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), जी.सी. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (आरएलआई), संजय कुमार, महाप्रबंधक (एफएम), बी.के. बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), श्रीमती दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज) तथा सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
NTPC
NTPC
आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय एकता शपथ से हुई, जिसके बाद एकता दौड़ का शुभारंभ किया गया। दौड़ महाराणा प्रताप स्टेडियम से शुरू होकर नगर क्षेत्र में संपन्न हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रसारित किया।
यह कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग द्वारा कुशलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसने एनटीपीसी परिवार में राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment