NTPC के स्वर्ण जयंती वर्ष में दादरी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित
NTPC दादरी, 23 नवंबर 2025: एनटीपीसी लिमिटेड के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की एनटीपीसी दादरी इकाई ने प्रशासनिक भवन स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन पूर्व कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एनटीपीसी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया और आज यह संस्था 84 गीगावाट से अधिक स्थापित क्षमता के साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत आधार बनी हुई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक चन्द्रमौलि काशिना ने कहा कि “एनटीपीसी की यह यात्रा हमारे पूर्ववर्ती कर्मचारियों की दूरदर्शिता, समर्पण और कठोर परिश्रम का जीवंत प्रमाण है। आज हम जो गौरव देख रहे हैं, उसकी नींव इन्हीं लोगों ने रखी थी।” उन्होंने CMD गुरदीप सिंह के नेतृत्व में देशभर के स्टेशनों पर हो रहे ऐसे आयोजनों की सराहना भी की।

समारोह में सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ पहुंचे। मंच पर जागृति समाज की अध्यक्षा श्रीमती के. दुर्गा कुमारी, सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विल्सन अब्राहम ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम का सबसे यादगार हिस्सा रहा मशहूर ग़ज़ल गायक सुधीर सहाय एवं उनकी तिकड़ी का संगीतमय प्रदर्शन। उनकी एक से बढ़कर एक ग़ज़लों ने ऑडिटोरियम को भावुकता और उत्साह से भर दिया। श्रोता बार-बार तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
एनटीपीसी परिवार की एकजुटता और परंपराओं को समर्पित यह आयोजन महज सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच भावनात्मक सेतु बन गया। उपस्थित सभी पूर्व कर्मचारियों ने इसे जीवन की सबसे यादगार शाम बताया।
एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती वर्ष में देशभर के स्टेशनों पर इसी तरह के अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो संस्था के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं।
ये भी पढ़ें…….
- एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट और बीएलएस स्कूल के सहयोग से छोटी मिलक गाँव में Children’s Day) धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पोस्टेरिटी कंसल्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

