NTPC दादरी को 12वें नेशनल सीएसआर समिट में दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड

NTPC

NTPC दादरी को 12वें नेशनल सीएसआर समिट में दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड

नई दिल्ली में आयोजित 12वें नेशनल सीएसआर समिट में NTPC दादरी को शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सीएसआर टाइम्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। संस्थान को शिक्षा के लिए रजत और कौशल विकास के लिए कांस्य पुरस्कार प्राप्त हुआ। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं।

NTPC
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित करते

सीएसआर टाइम्स अवॉर्ड्स देश में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में प्रभावशाली पहलों को मान्यता देने वाला एक प्रतिष्ठित मंच है। NTPC दादरी ने शिक्षा के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं, जिनमें क्षेत्रीय स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदलना, स्मार्ट कक्षाओं और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना शामिल है। बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत 120 बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और नृत्य प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही कक्षा 8 की छात्राओं को साइकिल और आंगनवाड़ियों में शिक्षण किट्स वितरित किए गए।

NTPC
NTPC दादरी की ओर से सुयश ठाकुर, कार्यपालक (नैगम संचार) सम्मान ग्रहण करते

कौशल विकास में भी NTPC दादरी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आईटीआई के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और सीपेट (CIPET) के सहयोग से तकनीकी प्रशिक्षण व रोजगार मेलों का आयोजन कर क्षेत्रीय युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाया जा रहा है। यह सम्मान NTPC दादरी की ओर से सुश्री श्वेता, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और सुयश ठाकुर, कार्यपालक (नैगम संचार) ने ग्रहण किया। NTPC दादरी सामाजिक सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Leave a Comment