क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
NTPC Dadari में आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना के कार्यकारी निदेशक के. चंद्रमौलि ने मीडिया की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना की और क्षेत्रीय विकास पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा व सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियां साझा कीं। अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी.एन. गुप्ता ने सुरक्षा नीतियों, ऋतेश भारद्वाज ने मॉडल स्कूल, साइकिल वितरण, पोषण मेलों व बालिका सशक्तिकरण जैसे सीएसआर प्रयासों, और सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों व मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की जानकारी दी। अपर महाप्रबंधक बनिस कुमार झा ने वृक्षारोपण और पर्यावरण मानकों के अनुपालन पर जोर दिया। डी.के.एस. रौतेला और सुश्री शिवाली कल्सी ने विद्युत उत्पादन में न्यूनतम आंशिक लोडिंग (0.06%) और उच्च वार्षिक डीसी (93.99%) जैसे रिकॉर्ड्स के साथ-साथ सुरक्षा व पर्यावरण पुरस्कारों की उपलब्धियां साझा कीं।
महाप्रबंधक गुरु प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुयश ठाकुर ने किया। पत्रकारों के सवालों का वरिष्ठ प्रबंधन ने विस्तार से जवाब दिया। NTPC Dadari ने समग्र विकास और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मीडिया का आभार जताया।
X (twitter) @UNNEWS_24X7
youTube:-@UNNEWS
Facebook:-@UNNEWS
Instagram @UNNEWS