एनटीपीसी (NTPC) दादरी को फ्लाई ऐश उत्कृष्टता में ‘ओवरऑल चैंपियन’ सम्मान

(NTPC)

एनटीपीसी (NTPC) दादरी को फ्लाई ऐश उत्कृष्टता में ‘ओवरऑल चैंपियन’ सम्मान

दादरी/गोवा, 28 फरवरी 2026। एनटीपीसी (NTPC) दादरी ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गोवा में आयोजित 15वें फ्लाई ऐश उपयोग सम्मेलन एवं एक्सपो पुरस्कार 2026 में एनटीपीसी दादरी को केंद्रीय क्षेत्र की सार्वजनिक उपयोगिता (1500–2500 मेगावाट) श्रेणी में “ओवरऑल चैंपियन – फ्लाई ऐश उत्कृष्टता” सम्मान से नवाजा गया।

(NTPC)
(NTPC)

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। एनटीपीसी दादरी की ओर से श्री धर्मेंद्र लाल, अपर महाप्रबंधक (राख उपयोगीकरण) ने यह सम्मान ग्रहण किया।

राख को संसाधन में बदलने की पहल

एनटीपीसी (NTPC) दादरी में उत्पन्न फ्लाई ऐश का उपयोग आंतरिक आवश्यकताओं के साथ-साथ सीमेंट उद्योग, निर्माण कार्यों और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जा रहा है। इससे न केवल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा मिला है, बल्कि राख को उपयोगी संसाधन में परिवर्तित करने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

इको-पार्क बना पर्यावरणीय मॉडल

परियोजना परिसर में फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित उपयोग से विकसित एक इको-पार्क भी स्थापित किया गया है, जहाँ हजारों पेड़-पौधे विकसित हो चुके हैं। यह पहल हरित आवरण वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति एनटीपीसी दादरी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है।

यह सम्मान संगठन के जिम्मेदार, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत विद्युत उत्पादन के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment