Noida, भंगेल के व्यापारियों ने elevated road का कार्य धीमी गति से चलनेको लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों नेदुकानें बंद करके और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। एलिवेटेड रोड का कार्य धीमा होने कीवजह से सबसे ज्यादा नुकसान बाजार के दुकानदार और व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। व्यापारियोंने प्रदर्शन करने के बाद प्राधिकरण सीईओ को भी पत्र लिखा है।

elevated road
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि पिलर पर गाटर बनाने के लिए लोहे कीशैट्ररिंग लगाई गई है। पिछले करीब दो महीने से शैट्ररिंग लगने के बाद भी दो-चार दिन ही काम हुआहै। कार्य की गति को तेज किया जाए, ताकि व्यापारियों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके।भंगेल-सलारपुर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि निर्माण कार्य में काफीअनियमिताएं बनती जा रही है। जिम्मेदारी से कोई काम नहीं किया जा रहा है। पूरा सामान सड़क परही पड़ा रहता है।

पैदल निकलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। रेहड़ी-पटरी वालों ने शेष खाली\सड़क पर पूरा कब्जा कर रखा है। वहीं, व्यापारी पंकज त्यागी और पंकज गुप्ता ने कहा कि ऐसी हीस्थिति रही तो व्यापारी बाजार से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। प्राधिकरण से मांग हैकि जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाए।
व्यापारी मनोज कंसल ने बताया कि बाजार की स्थितिलगातार बिगड़ती जा रही है।
YouTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma