नोएडा STF का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की बैंक ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

STF

नोएडा STF का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की बैंक ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संगठित गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए कम से कम 10 बैंकों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। गिरोह के सरगना सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

STF
STF द्वारा आरोपियों से बरामद सामान

STF के अतिरिक्त SP राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागजात तैयार करके फर्जी प्रोफाइल बनाता था। इनके आधार पर होम लोन और पर्सनल लोन लेकर आरोपी फरार हो जाते थे। गिरोह चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बिल्डरों से सांठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग के जरिए बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करता था।

जांच में पता चला कि ठगी की रकम को बिल्डरों, प्रॉपर्टी डीलरों और अन्य लोगों में निवेश किया जाता था। पुलिस ने गिरोह से जुड़े करीब 220 बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी:रामकुमार (गाजियाबाद, पूर्व लोन एग्जीक्यूटिव HDFC और एक्सिस बैंक)

  • नितिन जैन (दिल्ली)
  • मो. वसी (झारखंड, नोएडा निवासी)
  • शमशाद आलम (बिहार)
  • इंद्रकुमार कर्माकर (गुरुग्राम)
  • अनुज यादव (गाजियाबाद)
  • अशोक कुमार उर्फ दीपक जैन उर्फ रिंकी (दिल्ली)
  • ताहिर हुसैन (संभल)

आरोपियों के पास से बरामद सामान में 126 पासबुक/चेकबुक, 170 डेबिट कार्ड, 45 आधार कार्ड, 27 पैन कार्ड, 15 आईडी कार्ड, 5 वोटर आईडी, 26 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 लग्जरी गाड़ियां और लोन से जुड़े सैकड़ों दस्तावेज शामिल हैं।

यह कार्रवाई HDFC बैंक की शिकायत पर शुरू हुई थी। आरोपी पढ़े-लिखे हैं, जिनमें MBA, LLB और कंपनी सेक्रेटरी जैसे प्रोफेशनल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment