Noida, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति-5 के तहतशुक्रवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में दो pink booth का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा गौतम बुद्ध नगर पुलिस महिला अपराध को रोकने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिएविभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि pink booth बनाने का उद्देश्य कामकाजीमहिलाओं को उत्पीड़न और अपराध से बचाना है। किसी भी महिला के साथ अगर कोई अप्रिय घटनाहोती है तो वह पिंक बूथ पर आकर अपनी समस्या वहां तैनात महिला पुलिस अधिकारियों को बतासकती हैं।

pink booth
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि pink booth के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीविभिन्न सुविधाओं के बारे में महिलाओं और बच्चियों को बताया जाएगा कि बच्ची के जन्म से लेकरशिक्षा- दीक्षा व अच्छा भोजन प्राप्त करना, स्कूल कॉलेज में पढ़ना और उसके पश्चात जीवन उपार्जनके लिए क्या-क्या साधन उपलब्ध हो सकता है, यह सारी जानकारी पिंक बूथ के माध्यम से दीजाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो पुलिसकर्मी वहां पर तैनात हैं उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षितकिया गया है।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने वअपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में छह नए पिंक पुलिस बूथ बनाए जा रहे हैं। कमिश्नरेट केतीनों जोन में दो-दो नए पिंक बूथ बनकर तैयार हैं। इन बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओंकी शिकायत कर सकेंगी। महिला पुलिसकर्मी त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल देंगी। इसकीनिगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बीते साल सात पिंक बूथ स्थापित किए गए थे।

महिलाओं को इससे काफी मदद मिली। ऐसे में मिशन शक्ति अभियान के तहत छह नए pink boothबनाए गए हैं। अब बूथ की संख्या जनपद में 13 हो जाएगी। इस बार नॉलेज पार्क, दादरी, फेज वन,सेक्टर-58, फेज दो और इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र में pink booth बनाए गए हैं। इसके लिए ऐसी जगह याचौकियों का चयन किया गया है जहां घनी आबादी हो या महिलाओं की आवाजाही ज्यादा हो।बीते साल पुलिस कमिश्नर ने गेझा, बरौला और सेक्टर-51 चौकी में पिंक बूथ का शुभारंभ किया था।बूथ पर एक सब इंस्पेक्टर और चार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। यहां शिकायत दर्ज करानेआने वाली महिलाओं के बैठने समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उनके लिए उपलब्ध होंगी।
फरियादीमहिलाओं के लिए वॉशरूम, किचन और प्राथमिक चिकित्सा की भी यहां सुविधा मिलेगी। किसी भीआपात स्थिति में महिलाएं बूथ में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से मदद ले सकती हैं। pink booth में महिलाअपराध से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। पुलिस के लिए जरूरी सभी तरह के संचारमाध्यम यहां होंगे।
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
Delhi में 3.3 करोड़ रुपये की cocaine जब्त, दो नाइजीरियाई नागरिक और टैक्सी चालक गिरफ्तार