Noida Police ने सीनियर सेल्स हेड को डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

Noida Police ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एककंपनी में सीनियर सेल्स हेड के पद पर काम करते हुए कंपनी का गोपनीय डेटा चुराकर बाहरी लोगोंको बेच रहा था। जिसके चलते कंपनी को कई करोड़ का नुकसान हुआ है।कंपनी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्तिको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुशीर अहमद सिद्दीकी दिल्ली के जामिया नगर, ओखला कारहने वाला है। इसी इलाके से पुलिस ने आरोपी मुशीर को गिरफ्तार किया है।

Noida Police


पुलिस के अनुसार, मुशीर ने पद पर रहते हुए अपनी पोस्ट का फायदा उठाकर कंपनी के डेटा कोचोरी किया और इसे अन्य कंपनियों को बेच दिया, जिससे उसे अच्छी रकम मिली। इस धोखाधड़ी सेकंपनी को लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।पुलिस ने बताया है कि कंपनी की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें बताया गया थाकि सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर, सेल्स एंड मार्केटिंग के पद पर काम करते हुएमुशीर अहमद ने डाटा चोरी करके लगभग 15 से 20 करोड़ का नुकसान कंपनी को पहुंचाया है।


कंपनी की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 Noida की साइबर हेल्प टीम ने कार्रवाई की और 27सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया था कि मुशीर ने कई गोपनीय फाइलें औरडेटा अपने साथ ले जाकर जानबूझकर चोरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida Police ने सीनियर सेल्स हेड को डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

Related posts

Leave a Comment