“Noida International Airport केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि उत्तर भारत का भाग्य बदलने वाला साबित होगा”

Noida International Airport

Greater noida से लगा हुआ ग्राम बांजरपुर से प्राचीन शिव मंदिर तक बनने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। मार्ग का शुभारंभ महिलाओं ने फीता काटकर किया। यह मार्ग लगभग 01 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “क्षेत्र के धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस मार्ग के निर्माण से आसपास के दर्जनों से भी अधिक ग्रामों के श्रद्धालुओं को प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंचने में सुगमता होगी।”इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने Noida International Airport के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी क्षेत्रवासियों में उत्साह और जोश का आह्वान किया। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत के विकास का द्वार है।”

"Noida International Airport केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि उत्तर भारत का भाग्य बदलने वाला साबित होगा"
“Noida International Airport केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि उत्तर भारत का भाग्य बदलने वाला साबित होगा”

जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “Noida International Airport के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा जेवर की पहचान वैश्विक स्तर पर स्थापित होगी। यह एयरपोर्ट केवल भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि जेवर और पूरे क्षेत्र का भाग्य बदलने वाला साबित होगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र देश और दुनिया के मानचित्र पर एक आर्थिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा।”

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि “Noida International Airportके उद्घाटन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।”

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment