Noida में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन

Noida

Noida में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन

Noida, 20 सितंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला गौतमबुद्धनगर ने सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर – 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में “प्रबुद्ध संगोष्ठी: राष्ट्र निर्माण का संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र नागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने किया।

Noida
Noida प्रबुद्ध संगोष्ठी

मुख्य अतिथि सुरेंद्र नागर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों और दूरदर्शी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत 2047 के संकल्प और सामाजिक न्याय के साथ “सबका साथ, सबका विकास” के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता फैला रहे हैं।

Noida
Noida प्रबुद्ध संगोष्ठी में राज्य सभा संसद

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर भारत को विश्व गुरु और विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करेंगे।

Noida
Noida प्रबुद्ध संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुभाष भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, ब्रह्मप्रकाश पाल, वीरेंद्र भाटी, राहुल पंडित, पवन नागर, बिजेंद्र प्रमुख, अजेंद्र नागर, रिंकू भाटी, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, अशोक रावल, रजनी तोमर, सतपाल तालान, संजय रावत, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र भाटी, अजीत मुखिया, मेघराज भाटी, अर्पित तिवारी, सुनील कुमार, महेंद्र नागर, राजीव सिंघल, दिनेश भाटी, मुकेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

  ये भी पढ़ें…….

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment