Noida गांव की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह, पीसीएस चयनित बेटियों समेत कई प्रतिभाएं सम्मानित

गांव व क्षेत्र की प्रतिभाओं का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।

Noida। युवा विकास समिति बरौला के तत्वावधान में आज रागिनी पार्क बारात घर, बरौला में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव व क्षेत्र की प्रतिभाओं का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय लोक गायक मास्टर ब्रह्मपाल नागर एवं आयकर अधिकारी अरुण शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी मेहनत और उपलब्धियों से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बरौला गांव की बेटी मानसी बैसोया तथा डेरी मच्छा की बेटियां निधि नागर और नेहा नागर का पीसीएस में चयन हुआ है। इसके अलावा बरौला के नरेंद्र सिंह का इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नति तथा इंजीनियर रणबीर सिंह को साउथ जोन का प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Noida गांव की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह, पीसीएस चयनित बेटियों समेत कई प्रतिभाएं सम्मानित
Noida गांव की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह, पीसीएस चयनित बेटियों समेत कई प्रतिभाएं सम्मानित

समाजसेवी व किसान नेता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि इन बच्चों की सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि इनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे हासिल किया जा सकता है।युवा विकास समिति के अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर ने बताया कि मानसी बैसोया, निधि नागर, नेहा नागर, नरेंद्र सिंह और रणवीर सिंह को फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर मास्टर खेमचंद शास्त्री, चौधरी लीले सिंह, प्रधान सतपाल नागर, मनवीर नागर, मास्टर ब्रह्मपाल, रामकुमार पंडित, मास्टर हंसराज कसाना, जयवीर सिंह, ऋषि चौहान, सुदेश ठेकेदार, हरि फौजी, गंगेश्वर दत्त शर्मा, छात्र नेता सचिन बैसला, महेश बैसोया, नरेंद्र बैसोया, सतीश कुमार, योगेश बैसोया, सुरेंद्र बैंसला, प्रवीन बैसोया, कमल कसाना, हरीश, राजकुमार मोनू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment