Noida सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में आग की घटना का जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 Noida पहुँचकर मुलाकात की
Noida सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में हुई आग की घटना में घायल हुए लोगों से जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 Noida पहुँचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घायलों का उपचार पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि घायलों के उपचार से संबंधित समस्त जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनों को भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जिससे परिवारजनों को किसी प्रकार की असुविधा या अनिश्चितता का सामना न करना पड़े।


उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, पुलिस के अधिकारीगण एवं सम्बंधित चिकित्सगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें…….
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर (डॉ. खुशबू सिंह) सम्मानित
- T20 में भारत की ऐतिहासिक जीत! पूरी दुनिया में एक बार फिर तिरंगा लहराया
- Yatharth hospital: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा
- T20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय महिला टीम ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला
- International Womens Day के पावन अवसर पर नोएडा में (Womens Marathon) महिला मैराथन के जरिए दिखा नारी शक्ति का उद्घोष
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली बड़ी सौगात, CM योगी ने किया Kapil Dev के KDSG अस्पताल का उद्घाटन।-
Whatsapp : नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य मैराथन भाजपा जिला अध्यक्ष ने मातृशक्ति को सराहा।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :ईरान-इस्राइल युद्ध की आग में झुलस रहे MSME उद्योग, IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने जताई बड़ी चिंता।

