पुलिस व सर्विलांस सैल नोएडा द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण
Noida थाना सेक्टर-113 Noida पुलिस व सर्विलांस सैल नोएडा द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0 184/2025 धारा 310(2)/317(3)/127(2)/115(2)/351(2)/3(5) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1.कोमल सिंह यादव पुत्र हरिनन्दन 2.आरूष त्रिपाठी पुत्र राम प्यारे तिवारी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित माल लूट के 6 लाख रूपये नगद, दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त दो वाहन (1.महिन्द्रा एक्सयूवी 700 रजि नं0 यूपी 78 जे.ए 8232 2.महिन्द्रा स्कार्पियों रजि नं0 यूके 07 डी.डब्लू 7889) बरामद हुई है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त कोमल सिंह यादव व आरूष त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि हमारे साथी दीपांशु व शोभित ने हमे बताया था कि अश्विन और रजत के पास नोएडा फ्लैट पर बहुत पैसा कैश में है, उसे अगर धमकाया जाये और उसे पुलिस का नाम लेकर डराया जाये तो काफी पैसा मिल जायेगा। दीपांशु व शोभित तथा हम दोनो ने अपने अन्य साथी गौरव एंव उत्कर्ष के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 18/19.04.25 की रात्रि में घटना कारित की गयी थी।
योजना के अनुसार दिपांशु और शोभित महिन्द्रा एक्सयूवी 700 रजि नं0 यूपी 78 जे.ए 8232 से पहले अश्विन व रजत के फ्लैट सेक्टर-76 Noida पर आये और उन्हे शराब पीने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही वे थोड़ा आगे आये तो कोमल सिंह और आरूष ने स्कोर्पियो गाड़ी रजि नं0 यूके 07 डी.डब्लू 7889 तथा इनके अन्य साथी उत्कर्ष और गौरव ने क्रेटा गाड़ी से एक्सयूवी गाड़ी को आगे-पीछे से लगाकर बीच में घेर लिया और स्वयं को पुलिसवाला बताते हुये रजत और अश्विन को एक्सयूवी से उतारकर योजना के तहत अश्विन को क्रेटा कार में और रजत को अपने साथ स्कोर्पियो में बैठा लिया।
अभियुक्तों द्वारा इनके साथ मारपीट कर हथियारो के बल पर इनसे पैसे मांगे तो अश्विन ने बताया कि फ्लैट की तरफ चलो जिसपर उत्कर्ष ने रजत को हथियार लगाकर अश्विन से कहा कि ऊपर फ्लैट में रखे पैसे लेकर नहीं आये तो रजत को गोली मार देंगे। दीपांशु को अश्विन के साथ भेजकर फ्लैट में रखे 7.5 लाख रूपये मंगवाकर ले लिये जिसके बाद इन्होने अश्विन व रजत के खाते से अपने व अपने अन्य साथियों के बैंक खातो में 11 लाख 20 हजार रूपये ट्रांसफर करायें और इनसे 03 लैपटॉप व दोनो के चारो मोबाइल फोन तथा रजत की चैन व अंगुठी और पर्स आदि लूट लिये थे और इन्हे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके बाद लूटे हुये माल में से आपसी सहमति से नगद पैसो से कोलम व आरूष हिस्से में आये 3 लाख-3 लाख रूपये, 01-01 लैपटॉप और 01-01 लूटा हुया आईफोन ले लिया था बाकी लोग बचा हुआ सामान लेकर दोनो गाड़ी क्रेटा और एक्सयूवी से चले गये। अभियुक्तों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है।