Noida उत्तर प्रदेश के Noida में इंडियन ऑयल गोलचक्कर पर दिल्ली सेआने वाले भारी ट्रैफिक का दबाव आम बात है। यहीं मेट्रो का सेक्टर-15 स्टेशन भी है। रोजाना लाखोंकी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं और हजारों लोग पैदल सड़क पार करते हैं। सड़क पार करतेसमय आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसलिए, यहां एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कियाजाएगा।Noida प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम., जीएम जल और अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को इस
स्थल का निरीक्षण किया।
एफओबी उद्योग मार्ग पर बनाया जा सकता है। इसकी फिजिबिलिटी देखीजा रही है। आम लोगों के मूवमेंट के हिसाब से ही एफओबी का अलाइनमेंट तय किया जाएगा।प्राधिकरण ने बताया कि डीएससी रोड पर मेट्रो स्टेशन ही एफओबी का काम करते हैं। ऐसे मेंडीएससी रोड पर इसकी आवश्यकता नहीं है। पीक आवर में दिल्ली की तरफ से भारी ट्रैफिक सेक्टर-1, 2, 14, 15 की क्रॉसिंग पर देखा जाता है। इस ट्रैफिक के बीच से लोग आते-जाते हैं। यहां दुर्घटनाहोने की प्रबल आशंका है। इसलिए जल्द से जल्द एफओबी बनाने की योजना है।

Noida
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इस एफओबी का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। निर्माण शुरू कराया जाएगा।वहीं, सेक्टर-37 पर बनाए जाने वाले दो एफओबी की योजना को फिलहाल रोक दिया गया है।प्राधिकरण के अनुसार, जिस स्थान से आम लोग सड़क पार करते हैं, वहीं पर मेट्रो एलिवेटेड औरफ्लाईओवर दोनों हैं। ऐसे में यहां एफओबी का निर्माण करना मुश्किल है।गौरतलब है कि यह गोल चक्कर वह स्थान है,
जहां पर दिल्ली से लोगों की नोएडा में एंट्री होती है।चिल्ला बॉर्डर और अशोक नगर बॉर्डर से सीधे लोग Noida में इसी गोल चक्कर से एंट्री करते हैं औरपीक टाइम में यहां पर ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि जाम लग जाता है।
http://Muradabad शादी में विषाक्त भोजन खाने के बाद करीब 40 लोग बीमार
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm