Noida थाना फेस 1 पुलिस ने प्रतिबंधित कछुआ को बेचने वाली दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से 14 कछुए बरामद हुए है।आपको बता दे कि थाना फेस 1 पुलिस ने दीपावली पर शुभ माने जाने दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के मांस का खास डिश बनाने के लिए कुछ लोग तस्करी कर रहे थे।

Noida
थाना फेस 1 पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को पकड़ा जो पकड़े गए कछुओं की दुर्लभ प्रजाति का मांस फाइव स्टार होटलों के मेन्यू का हिस्सा होता है। कछुओं का सूप एक महंगा और खास डिश माना जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि ये कछुए संरक्षित प्रजातियों के हैं और इनकी तस्करी एक गंभीर अपराध है। बता दें कि कछुए सिर्फ सूप बनाने तक ही सीमित नहीं, बल्कि इनके ऊपरी खोल से दवाइयां भी बनाई जाती हैं।फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस तस्करी के इस गिरोह की गहराई से जांच कर रही है।गौरतलब है कि कछुआ तस्करी का जाल सिर्फ नोएडा या मथुरा तक ही सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश से कछुए तस्करी कर पश्चिम बंगाल तक पहुंचाए जाते हैं।
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma