Noidaके थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयूचोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक आरआरयू बरामदकिया गया है। ये बदमाश मोबाइल कंपनी के कर्मचारी बनकर टावर पर चढ़ते थे और आरआरयूसमेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।नोएडा में मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। टावर में लगा रिमोट रेडियोयूनिट (आरआरयू) मोबाइल सिग्नल का ट्रांसमिशन करता है। इसके बिना आसपास के एरिया मेंनेटवर्क की समस्या होती है।

Noida
शुक्रवार को सेक्टर-22 स्थित एक मकान की छत पर लगे टावर से आरआरयू चोरी किया गया था।कंपनी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 22 के एफब्लॉक स्थित बारात घर के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सुरजीत सिंह,सन्नी सिंह, जितेंद्र, प्रदीप चौहान के रूप में हुई। इन चारों ने कंपनी के टावर से आरआरयू चोरीकिया था। चोरी किए गए आरआरयू को भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी कंपनी के कर्मचारी बनकर टावर वाले स्थान पर जाते थे और चोरी कीघटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी किए गए आरआरयू को दिल्ली और अन्य स्थानों पर
बेच देते थे। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भीनिकाला जा रहा है।विशेषज्ञों के मुताबिक आरआरयू मोबाइल टावर में लगने वाला महत्वपूर्ण डिवाइस है। इसके न होनेकी वजह से सिग्नल में प्रॉब्लम और कॉल नहीं लगने जैसी समस्याएं होती हैं। यह डिवाइस लाखोंरुपए का आता है। पुलिस को लगातार आरआरयू चोरी की सूचनाएं मिलती रहती हैं।
पुलिस चोरों कोगिरफ्तार भी करती है, लेकिन चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
http://Prayagraj Mahakumbh में आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का भी संगम
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma