Noida थाना सेक्टर-63 पुलिस ने छिजारसी से शुक्रवार को दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा के अलग-अलग हिस्से में तस्करी करती थी। दोनों के पास से दो किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिलाओं की पहचान मुरादाबाद निवासी मुमताज और बरेली निवासी चांदनी के रूप में हुई है।
Noida
मुमताज के खिलाफ गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग थाने में सात केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। चांदनी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। मुमताज 2018 से गांजे की तस्करी कर रही है, जबकि चांदनी गिरोह की नई सदस्य है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली से गांजा लाती हैं और गाजियाबाद व Noida में उसकी आपूर्ति कर तीन गुना मुनाफा कमाती हैं। मुमताज के कई पुरुष साथी भी गांजे की तस्करी में संलिप्त हैं। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।
मुमताज और चांदनी गांजे की आपूर्ति कॉलेजों के पास व झुग्गियों में करती हैं। पुलिस को दोनों से नियमित गांजा लेने वाले कुछ ग्राहकों की जानकारी भी मिली है।
UP: शामली में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma