साइबर क्राइम (Cyber Crime) पुलिस ने फर्जी जॉब एजेंट को किया गिरफ्तार, युवाओं को ‘साइबर स्लेवरी’ के जाल में फंसाया
नोएडा, 14 जनवरी 2026 – नोएडा के साइबर क्राइम थाने ने एक बड़े मानव तस्करी और साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। (Cyber Crime) पुलिस ने फर्जी एजेंट शुभम पुंडीर को जनपद शामली से गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी के नाम पर भारतीय युवाओं को ठगकर उन्हें थाईलैंड के रास्ते म्यांमार भेज रहा था, जहां उन्हें साइबर अपराधों (Cyber Crime) में जबरन लगाया जा रहा था। यह कार्रवाई 13 जनवरी 2026 को की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम पुंडीर (पुत्र अरविंद सिंह, निवासी ग्राम भगवान जलालपुर, थाना बाबरी, जिला शामली) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं से संपर्क किया और उन्हें थाईलैंड में ‘डाटा एंट्री’ जैसी आकर्षक नौकरियों का लालच देकर पैसे ऐंठे। एक पीड़ित (नोएडा सेक्टर 73 निवासी) ने 12 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उससे 80,000 रुपये लिए और एयर टिकट देकर थाईलैंड भेजा। वहां से उसे म्यांमार ले जाकर साइबर अपराधियों के कब्जे में कर लिया गया। पीड़ित को जबरन फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिंडर जैसे प्लेटफॉर्म पर ‘ग्रिटिंग मैसेज’ भेजवाकर दुनिया भर के लोगों से ठगी कराई जाती थी। बाद में रेस्क्यू के बाद पीड़ित भारत लौटा।
इस शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम, सेक्टर 36, नोएडा में मुकदमा संख्या 05/2026 दर्ज किया गया। धाराएं बीएनएस की 318(4), 319(2), 143(2), 238, 61(2) और आईटी एक्ट की 66डी शामिल हैं। जांच में पता चला कि आरोपी ने अब तक भारत के विभिन्न राज्यों के कम से कम 6 युवाओं को इसी जाल में फंसाकर विदेशी साइबर ठगों के हवाले किया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
शुभम पुंडीर पहले से ही कई ठगी के मामलों में आरोपी है:
मु.अ.सं. 05/2026 (वर्तमान मामला), थाना साइबर क्राइम, नोएडा।
मु.अ.सं. 516/2024, धारा 419, 420, 465, 468, 471, 120(बी), 34 आईपीसी, थाना मुम्बई सिटी, महाराष्ट्र।
मु.अ.सं. 50/2024, धारा 420, 465, 467, 468, 471 आईपीसी, थाना सीआईडी यूनिट-08, मुम्बई, महाराष्ट्र।
यह मामला साइबर स्लेवरी के बढ़ते खतरे को उजागर करता है, जहां फर्जी जॉब ऑफर के जरिए युवाओं को थाईलैंड या अन्य देशों के रास्ते म्यांमार, कंबोडिया जैसे इलाकों में ले जाकर बंधक बनाया जाता है और ऑनलाइन ठगी में लगाया जाता है।
पुलिस की (Cyber Crime) साइबर जागरूकता अपील
नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है:सोशल मीडिया पर विदेशी नौकरी के ऑफर पर बिना जांच विश्वास न करें। एजेंट/कंपनी की वैधता, लाइसेंस और पता जांचें।
नौकरी के नाम पर अग्रिम पैसे, पासपोर्ट/वीजा फीस मांगने वालों से सावधान रहें।
ऑफर लेटर, कंपनी की वेबसाइट और संपर्क की प्रामाणिकता जांचें।
संदेह होने पर नजदीकी साइबर हेल्पडेस्क या गौतम बुद्ध नगर साइबर थाने से संपर्क करें।
किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर या cybercrime.gov.in पर दें।
पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है और अन्य शामिल लोगों की तलाश कर रही है।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) पहलवानों की सबसे बड़ी जंग के लिए हो जाइए तैयार!

