NEET परीक्षा के परिणाम के खिलाफ आम आदमी पार्टी की युवा वछात्र विंग ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।इस दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए मौजूद रहे। बुधवारको ‘आप के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बुराड़ी विधायक संजीव झा ने किया।

NEET
उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं के भविष्यों के साथ खिलवाड़ है। हम छात्रों के साथ मजबूती सेखड़े हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि नीट परीक्षा में धांधली हुई है। इससे लाखों छात्रों पर असर पड़ा है। हमारी मांग है कि परीक्षा रद्दकी जाए। इस घोटाले की जांच के लिए सेवानिवृत जज की निगरानी में समिति गठित की जाए।
उल्लेखनीय है कि NEET परीक्षा पर उठे सवालों पर छात्रों व उनके परिजनों के साथ राजनीतिक दललगातार शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्री, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांग रहे हैं।मंत्रालय के बाहर आइसा का प्रदर्शन : वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने बुधवार को शिक्षा मंत्रालय परनीट परीक्षा के नतीजों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन से जुड़े छात्रों ने कहा किस्वतंत्र रूप से NEET मामले की जांच होनी चाहिए। इस परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर फिर सेइसका आयोजन किया जाना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष धनंजय भीशामिल हुए।
एनएसयूआई 180 विश्वविद्यालयों में करेगा प्रदर्शन : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) नेबुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरानएनएसयूआई ने नीट परीक्षा के नतीजों के खिलाफ देश भर के 180 विश्वविद्यालयों और 250 जिलोंमें विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।

यह विरोध प्रदर्शन 21 जून को आयोजित किए जाएंगे। साथ हीएनटीए पर प्रतिबंध लगाने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई। इस मौके परएनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा और
मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि हनुमान पांडेय उपस्थित रहे। वरुण चौधरी ने कहा कि नीटपरीक्षा के नतीजों से प्रभावित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।
इसके लिए पारदर्शी जांच की जरूरतहै। परीक्षा प्रक्रिया में छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
http://NEET विवाद : शिक्षा मंत्री आवास पर आप का प्रदर्शन, पुन: परीक्षा की मांग
