यमुना नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटी NDRF

NDRF

यमुना नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटी NDRF

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी यमुना नदी में शनिवार को एक किशोर तेज बहाव के कारण डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस व NDRF की टीम युवक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि उक्त किशोर दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था। हालांकि युवक कैसे डूबा है अभी इसकी पुष्टि नहीं है। उधर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

NDRF
सर्च

जानकारी अनुसार शनिवार को गांव मेहंदीपुर निवासी 17 वर्षीय फरीद अपने तीन अन्य साथियों के साथ पुरानी यमुना पर गया था और वहां ट्यूब के सहारे चारों नहाने
लगे। बताया जाता है कि यमुना में तेज बहाव के कारण पानी मे बह गया। शोर मचाने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

NDRF
एनडीआरएफ की टीम सर्च करती

मौके पर पहुंची पुलिस ने NDRF की टीम बुला कर किशोर की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उधर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।

NDRF
एनडीआरएफ की टीम तलाश करती

कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस व NDRF टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है। वहीं लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment