नवी मुंबई वाशी में स्थित जुहूगांव इलाके में छापा मार कर क्राइमब्रांच पुलिस ने बांग्लादेश के एक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों पिछले 30
वर्ष से नवी मुंबई में बोगस दस्तावेज के साथ रह रहे थे। पुलिस ने इन दस्तावेजों की जांच की ताेवह फर्जी पाए गए हैं। नवी मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।नवी मुंबई पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि पुलिस ने वाशी स्थित जुहूगांव इलाकेसे शरो अबताब शेख (48) और उसकी पत्नी सलमा सरो शेख (39) और उसके बेटे को शक केआधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की।

Navi Mumbai पिछले 30 वर्ष से नवी मुंबई में बोगस दस्तावेज के साथ रह रहे थे।
इस दंपत्ति ने पुलिस को भारत में रहने का दस्तावेजप्रस्तुत किया था। इनमें जुहूगांव के फ्लैट के स्वामित्व के दस्तावेज, आधार और पैन कार्ड, पासपोर्ट,
मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड और पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक ग्रामीण अस्पताल से जारीकिए गए अपने जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी शामिल था।पुलिस के अनुसार इन दस्तावेजों मेंपश्चिम बंगाल के जयनगर के ग्रामीण अस्पताल से जारी जन्म प्रमाणपत्र की जांच की गई।इस संबंध में दक्षिण 24 परगना के स्वास्थ्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नवी मुंबई पुलिस कोसूचित किया कि दंपति का प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र फर्जी हैं।
इसके अलावा एक खुफिया स्रोत नेपुलिस को दंपति का राष्ट्रीयता कार्ड भेजा था, जिसमें बताया गया था कि वे बांग्लादेश से हैं। इसकेबाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता कीधारा 318(4) (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी करना), 336(2) (जालसाजी), 338 (मूल्यवान सुरक्षा,वसीयत की जालसाजी) और 340(1) (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाना और उसे असलीके रूप में उपयोग करना) के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी नागरिकअधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
http://सुप्रीम कोर्ट ने विवादित Youtuber Ranveer Allahabadia को दी अंतरिम राहत
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm