Amethi में एक ही परिवार के चार सदस्यों की Murder

Amethi, उत्तर प्रदेश में Amethi, जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिकवारदात में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर Murder कर दी गयी है।मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक था।घटनास्थल पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मां अहोरवा भवानी चौराहे के पास बीती देर शाम किराए केमकान में रह रहे शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम भारती (33), पुत्री दृष्टि (7) और लाडो (2)को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी।

गोलियों की तड़तड़ाहट से जब तक आस पास के लोगघटना स्थल पर पहुंचे तक तक हमलावर फरार हो गए।सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौकेपर पहुंच गई। पुलिस चार लोगों को सिंह पुर सीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत
घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का मुखिया सुनील कंपोजिट विद्यालय पंहौना में अध्यापक पद
पर कार्यरत था।मृतक सुनील मूल रूप से रायबरेली जिले के सुदामापुर का रहने वाला था।घटना स्थलपर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है।


पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर कुछ महत्त्वपूर्ण साक्ष्य मिले है जिनके आधार पर जल्द ही घटना के कारण और बदमाशों का पता लगाया जासकेगा।

Amethi में एक ही परिवार के चार सदस्यों की Murder

Related posts

Leave a Comment