Murder and Suicide ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना: पिता ने बेटी की हत्या कर की आत्महत्या

Murder and Suicide

Murder and Suicide ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना: पिता ने बेटी की हत्या कर की आत्महत्या

Murder and Suicide ग्रेटर नोएडा: कासना थाना क्षेत्र के सिरसा नई कॉलोनी में 28 जुलाई 2025 को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Murder and Suicide
Murder and Suicide

पुलिस के अनुसार, यह घटना बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर हुई। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सिरसा नई कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिस बल ने पाया कि अशोक कुमार (पुत्र पातीराम, निवासी वाजिदपुर, थाना जगनेर, आगरा) का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि उनकी बेटी संजना का शव पास ही पड़ा था।

Murder and Suicide
Murder and Suicide सुधीर कुमार एडसीपी ग्रेटर नॉएडा

दोनों पिता-पुत्री एक ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और सिरसा नई कॉलोनी में अपने मकान में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि अशोक कुमार अपनी बेटी संजना के किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज थे। Murder and Suicide इसी के चलते उन्होंने संजना की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। कासना थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment