मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मिली राहत, सेशन कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
अधिकारियों को धमकी देने के मामला हाल ही में ताल पकडता नजर आ रहा था। लेकिन अब मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली गई है। दरअसल सजा के खिलाफ की गई अपील सेशन कोर्ट में मंजूर हो गई है।
अब्बास अंसारी को मिली कोर्ट से राहत
आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को अधिकारियों को धमकी देने के एक मामले में बड़ी राहत मिली है। वहीं सत्र न्यायालय की ओर से उनकी सजा के खिलाफ की गई अपील स्वीकार कर ली है जिसके बाद सजा पर रोक लगा दी है। इससे अब्बास अंसारी को अस्थायी तौर पर राहत मिल गई है।
जानिए कब हुआ यह मामला
दरअसल यह मामला वर्ष 2022 का है, जब अब्बास अंसारी पर चुनाव के दौरान एक जनसभा में अधिकारियों को खुलेआम धमकी देने का आरोप लगा था। उन्होंने मंच से यह कहा था कि सत्ता में आने के बाद वह अधिकारियों से छह महीने का हिसाब लेंगे। इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और निचली अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।
अब्बास ने न्यायालय को दी चुनौती
हालांकि अब्बास अंसारी ने इस फैसले को सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी। अब कोर्ट ने उनकी अपील मंजूर करते हुए सजा पर रोक लगा दी है। यह फैसला अब्बास अंसारी और उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई आगामी सप्ताह में हो सकती है।
अब्बास की गई विधायकी सदस्यता
आपको बता दें कि 31 मई को अब्बास अंसारी को हेट स्पीच के मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। वही इसके अगले ही दिन अब्बास की विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास असारी पर हेट स्पीच का आरोप है। इस दौरान अब्बास ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव बाद सरकार बनने पर अधिकारियों की तबादला तब तक नहीं होगा जब तक हिसाब पूरा नहीं हो जाता है। इस बयान को अधिकारियों को धमकी माना गया और अब्बास अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़े :