Movie ग्रेटर नोएडा में PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत फिल्म “चलो जीते हैं” का प्रसारण देखा
ग्रेटर नोएडा, 18 सितंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, कासना और अन्य मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ओमेक्स कनॉट पैलेस के इनॉक्स मूवी थिएटर और वेनिस मॉल में वेब सीरीज फिल्म Movie “चलो जीते हैं” का प्रसारण देखा। इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के संघर्ष और उनके प्रेरणादायक जीवन चरित्र को दर्शाया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के जीवन की चुनौतियों और उनके दृढ़ संकल्प को बखूबी दर्शाती है। तेजपाल नागर ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदला और देश को नई दिशा दी। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए।

” जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी जी के आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा में योगदान दें।इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, सतेंद्र नागर, राहुल पंडित, पवन रावल, पवन नागर, कर्मवीर आर्य, इंद्र नागर, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, राज नागर, जितेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी, दिनेश भाटी, अशोक रावल, रजनी तोमर, पंकज रावल, रवि जिंदल, विजय कसाना, राजेश ठेकेदार, विशाल गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने फिल्म Movie के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
- ये भी पढ़ें…….

