Modi “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ, PM मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Modi

Modi “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ, PM मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

गौतम बुद्ध नगर, 17 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज गौतम बुद्ध नगर में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत झंडेवाला मंदिर, परी चौक, ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

Modi
Modi

इसके बाद दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Modi के प्रेरणादायी संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर पालिका परिषद दादरी की अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित, अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना।

Modi
Modi

PM Modi के संदेश ने महिला स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया। इसके साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रभारी मंत्री ने पांच लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

Modi
Modi

इस अवसर पर 17वीं वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप, ब्राजील में रजत पदक विजेता शिवानी प्रजापति को शॉल, पुष्पगुच्छ और रजत पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जा रही है।” उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, तहसीलदार दादरी ओमप्रकाश पासवान, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनपद में नई ऊर्जा और जागरूकता लाने का प्रयास करेगा।

 

ये भी पढ़ें…….

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment