company कम्पनी से चोरी हुए लाखों के मोबाइल, 3 गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 24 स्थित मोबाइल फोन निर्माता कंपनी company से कर्मचारियों ने ही लाखों रूपये के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके कब्जे से चोरी किए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार के अनुसार यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 24 में स्थित वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी company के वर्कर नैतिक शर्मा, शाहरूख, और दीपक ने मिलकर पिछले 3 महीनों में कंपनी company से नए 15 मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

घटना की जानकारी होने पर कंपनी के लोगों में हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी इंचार्ज अनिल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मंगलवार को क्षेत्र के सेक्टर 20 के समीप स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से नामजद आरोपी नैतिक शर्मा निवासी गांव नगला फतेह, एटा, शाहरूख निवासी गांव मिर्जापुर, रबूपुरा व दीपक निवासी गांव मानपुर, टप्पल को गिरफ्तार किया है तथा उनकी निशानदेही पर company से चोरी किए गए 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। फोन की कीमत करीब 10 लाख रूपये है।
Follow this page: @UNNEWS_24X7
ये भी पढ़ें—

