Day Dare Centre नोएडा में मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए क्रेच (डे-केयर सेंटर) का शुभारंभ
नोएडा, 24 सितंबर 2025: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना सेक्टर-63 परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए एक आधुनिक क्रेच Day Dare Centre का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को उनके बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

यह क्रेच Day Dare Centre बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल माहौल प्रदान करेगा, जहां उनकी देखभाल, शिक्षा, पोषण और खेल-कूद की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। क्रेच में बच्चों की आयु के अनुरूप आधुनिक संसाधन, शैक्षणिक सामग्री, खेल उपकरण और मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देंगे। यह पहल महिला पुलिसकर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियों को कम करने के साथ-साथ उन्हें अपने पेशेवर कर्तव्यों में अधिक दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह क्रेच न केवल बच्चों की समुचित देखभाल का केंद्र बनेगा, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास का संचार भी करेगा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अपने कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा व सुविधा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।”
इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों को उपहार भी वितरित किए। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। इस क्रेच Day Dare Centre की स्थापना इस दिशा में एक प्रेरणादायक और उपयोगी कदम है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर समाज की सुरक्षा के साथ-साथ अपने कर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित है।
ये भी पढ़ें…….
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा लिया
Instagram : UPITS-2025 से U.P बनेगा ग्लोबल ट्रेडिंगहब, सीएम योगी

