Mishan Shakti 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन

Mishan Shakti

Mishan Shakti मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर, 06 अक्टूबर 2025 गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के निर्देशन और जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत दादरी ब्लॉक स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में “सेल्फ डिफेंस” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया।

Mishan Shakti
Mishan Shakti

कार्यशाला में गोल्डन वूशु एकेडमी दादरी की टीम, जिसमें श्रेया भाटी, आराध्या, तन्वी और विधि शर्मा शामिल थीं, ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपायों का प्रदर्शन किया।

Mishan Shakti
Mishan Shakti

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल, शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहीं। महिला कल्याण विभाग की ओर से वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज रिंकी रानी और हब टीम की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी ने मिशन शक्ति अभियान और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

Mishan Shakti
Mishan Shakti

महिला कल्याण विभाग द्वारा इस तरह की कार्यशालाएं लगातार आयोजित की जा रही हैं, ताकि बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा सके।

 

  ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment