Mini Marathon नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026: 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगी मिनी मैराथन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 20 जनवरी 2026। शहरवासियों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं सक्षम स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित होने वाली “नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026” की जानकारी प्रेस मीट के माध्यम से साझा की गई।

प्रेस मीट में बताया गया कि यह मिनी मैराथन Mini Marathon 1 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। फिटनेस रन सुबह 5 बजे न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से शुरू होगी। इसमें प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें।

आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, गुडी बैग, नाश्ता, गिफ्ट वाउचर और ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। वहीं विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को ट्रॉफी और विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे रूट पर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि आयोजन सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

प्रेस मीट में न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बिजेंद्र सिंह, सीईओ जितेंद्र सिंह, जीएम अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी जीएम पंकज सिंह, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर प्रियंका रावत, स्पोर्ट्स डायरेक्टर महेश शर्मा, सक्षम स्पोर्ट्स, ईएफसी जिम और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईएफसी जिम, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल और स्पोर्ट्स एरीना का विशेष सहयोग रहेगा।
न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सक्षम स्पोर्ट्स का यह संयुक्त प्रयास नोएडा को एक फिट, स्वस्थ और जागरूक शहर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : Sukh-E ने अपनी परफॉर्मेंस से NIU में मचाया गदर | नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ‘तत्व 2026’-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

