एनटीपीसी दादरी में मीडिया संवाद (media dialogue) कार्यक्रम का सफल आयोजन, विकसित भारत 2047 पर दिया जोर

media dialogue

एनटीपीसी दादरी में मीडिया संवाद (media dialogue) कार्यक्रम का सफल आयोजन, विकसित भारत 2047 पर दिया जोर

दादरी। एनटीपीसी दादरी में शुक्रवार को मीडिया संवाद (media dialogue) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ए.के. मिश्र ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सकारात्मक और तथ्यपरक संवाद से विकास को नई दिशा मिलती है।

media dialogue
media dialogue

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी दादरी विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरणीय मानकों के पालन, सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने और सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को हासिल करने में एनटीपीसी की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परियोजना स्वच्छ और सतत ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ रही है।

media dialogue
media dialogue

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी दादरी प्रबंधन ने वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें कोयला, गैस और सौर ऊर्जा इकाइयों के संचालन, पर्यावरण संरक्षण, बायोमास उपयोग तथा सीएसआर गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। साथ ही हालिया उत्पादन रिकॉर्ड और सुरक्षा, पर्यावरण, सीएसआर, राजभाषा व जनसंपर्क के क्षेत्र में मिले पुरस्कारों की भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर महाप्रबंधक (ओएंडएम) संजय कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सरोज कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका परियोजना प्रमुख और अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। media dialogue

एनटीपीसी दादरी ने पारदर्शिता, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment